Big News : थोड़ी ही देर में लैंडफॉल करेगा बिपरजॉय चक्रवात, गुजरात में महातूफान कितना पंहुचा सकता है नुकसान? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

थोड़ी ही देर में लैंडफॉल करेगा बिपरजॉय चक्रवात, गुजरात में महातूफान कितना पंहुचा सकता है नुकसान?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
cyclone

महाचक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुजरात की ओर बढ़ते बढ़ते धीमा हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अभी साइक्लोन द्वारिका से करीब 190 किलोमीटर दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है की महातूफान बिपरजॉय आज रात नौ बजे जखौ बंदरगाह के पास से गुजरेगा।

कई मीटर ऊंची समुद्र में लहरों का उठना और तेज़ी से हवाओं का चलना ये संकेत दे रहा है की चक्रवात बिपरजॉय गुजरात में संकट बन सकता है।

लोग दुआ कर रहे है की जब ये तूफ़ान गुजरात आये तो इसकी रफ़्तार धीमी पड़ जाए।  MD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार ये तूफ़ान काफी नुक्सान पंहुचा सकता है। इस महातूफान बिपरजॉय का असर 12 राज्यों में दिखेगा। जिसमें राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली आदि शामिल है।

100 किलोमीटर दूर है तूफ़ान

गुजरात से चक्रवात बिपरजॉय 100  किलोमीटर की दूरी पर है। तटीय इलाकों में तूफान की वजह से तूफानी तेज़ हवाएं और बारिश शुरू हो गई है। सर्कार द्वारा वह रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही तूफ़ान की वजह से द्वारकाधीश मंदर को भी बंद  कर दिया।

कहा पर है अभी तूफ़ान

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफ़ान गुजरात के जाखौ पोर्ट से 80 किलोमीटर वस्व और द्वारका के 130km WNW में है। आज रात तक अनुमान लगाया जा रहा है की तूफ़ान जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के पास पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर तूफ़ान का रेड अलर्ट बता दिया है।

थोड़ी देर में लैंडफॉल करेगा चक्रवात बिपरजॉय

मौसम विभाग की माने तो गुजरात के जखौ पोर्ट के आस पास आज शाम को चक्रवात बिपरजॉय के लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तूफ़ान आधी रात तक चलने का अनुमान लगया जा रहा है।

 कहा देखने को मिलेगा चक्रवात बिपरजॉय का असर

IMD के अनुसार, सबसे ज्यादा जहां चक्रवात बिपरजॉय प्रभावित करेगा वो है सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ तटीय हिस्से होगें। इन जगहों पर तूफ़ान की रफ़्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

गुजरात में IMD द्वारा तेज बारिश और तेज़ रफ़्तार की हवाओं का चलने का अलर्ट है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य जैसे मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इस तूफ़ान का असर देखने को मिलेगा। तूफ़ान की वजह से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब-हरियाणा, केरल और बिहार में मौसम बदलने की संभावना है। समुद्र के पास वाले  इलाकों में तूफ़ान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

 कितनी तबाही होगी इस तूफ़ान से

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये चक्रवात बिपरजॉय इलाके की कमजोर बिल्डिंग, पेड़, खंबे आदि को नुकसान पंहुचा सकता है।  NDRF के IG एनएस बुंदेला के मुताबिक अभी तूफ़ान कितना नुक्सान करता है इसका अनुमान नहीं लगा सकते। उन्होंने बताया की 15  टीमों को अलग अलग जगह एयरलिफ्ट के लिए प्लेस किया गया है।

Share This Article