Big News : उत्तराखंड : लाखों की ठगी के मामले में साइबर सेल और एसटीएफ की बड़ी कारवाई, बिहार से दो गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : लाखों की ठगी के मामले में साइबर सेल और एसटीएफ की बड़ी कारवाई, बिहार से दो गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस ने एक बार फिर दूसरे राज्य में जाकर साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ लगातार लोगों के साथ ठगी करने के वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस कई बदमाशों और ठगों को गिराफ्तार कर चुकी है।

ऐसे ही एक और मामलों में एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने लाखों की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने 25 लाख की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। उनको शेखपुरा बिहार में रेड कर 2 को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के पास से फर्जी सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट, कैश, जाली डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। साइबर पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाशा पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। उनके बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Share This Article