Sports : CSK Vs DC मैच था MS Dhoni का आखिरी मैच? चेन्‍नई के कोच ने बताई पूरी सच्‍चाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

CSK vs DC मैच था MS Dhoni का आखिरी मैच? चेन्‍नई के कोच ने बताई पूरी सच्‍चाई

Uma Kothari
4 Min Read
cskvs dc MS Dhoni

बीते दिन CSK vs DC के दौरान एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर सवाल खड़े हो गए। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर उठ रही अटकलों पर साफ-साफ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल धोनी को लेकर कोई आखिरी अध्याय नहीं लिखा जा रहा है। वो अब भी पूरी मजबूती के साथ IPL में खेल रहे हैं।

CSK vs DC मैच के दौरान MS Dhoni के रिटायरमेंट पर उठे सवाल

दरअसल शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान एक दृश्य ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्टेडियम की स्क्रीन पर जैसे ही धोनी के माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी दिखे। फैंस को शक हुआ कि क्या ये धोनी का आखिरी मैच तो नहीं? इंटरनेट पर फौरन रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हो गईं।

ये भी पढ़े:- dc vs csk: क्या IPL से रिटायर हो रहे हैं MS Dhoni? पहली बार स्टेडियम पहुंचे माता-पिता ने बढ़ाई अटकलें

कोच फ्लेमिंग ने तोड़ी चुप्पी

मैच के बाद जब मीडिया ने फ्लेमिंग से धोनी के भविष्य को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक कहा, “ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि मैं धोनी के करियर का अंत तय करूं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं बस इस बात का आनंद ले रहा हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वो अब भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं, और सच कहूं तो अब मैं पूछता भी नहीं। आप लोग (मीडिया) ही हमेशा ये सवाल उठाते हैं।”

बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल

दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धोनी इस बार 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 26 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी में वो चिर-परिचित आक्रामकता नहीं दिखी और टीम को हार से बचाने में भी वे सफल नहीं हो सके। इससे पहले उन्हें 9वें नंबर पर भेजे जाने पर काफी आलोचना हो चुकी है।

‘लास्ट मैच’ की गूंज

सोशल मीडिया पर एक और चीज़ ने हलचल बढ़ा दी—एक वीडियो क्लिप, जिसमें धोनी की पत्नी साक्षी अपनी बेटी से कुछ कहते हुए नजर आईं। क्लिप में साक्षी के मुंह से “लास्ट मैच” जैसे शब्द सुनाई दिए, जिससे फैंस ने और ज्यादा कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि ये साफ़ नहीं हो सका कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा।

CSK को लगातार तीसरी हार

चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल बाद पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए DC ने 20 ओवर में 183/6 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई 158/5 तक ही पहुंच सकी। इस हार के साथ CSK को इस सीज़न में चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली लगातार तीन मैच जीतकर टॉप पोजिशन पर पहुंच गई है

Share This Article