Highlight : CSK TEAM CAPTAIN : धोनी चोट के कारण होंगे बाहर तो कौन बनेगा कप्तान? ये खिलाड़ी संभाल सकता है CSK की कमान! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

CSK TEAM CAPTAIN : धोनी चोट के कारण होंगे बाहर तो कौन बनेगा कप्तान? ये खिलाड़ी संभाल सकता है CSK की कमान!

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
DHONII

आईपीएल की सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेयर्स को लेकर काफी दिक्कत में है। MS DHONI की टीम चोटिल प्लेयर्स से भर गई है। सबसे बड़े दुख की बात तो ये है की टीम के कप्तान धोनी भी चोटिल है। ऐसे में सवाल ये उठता है की अगर धोनी चोट के कारण मैच का हिस्सा नहीं होंगे तो टीम की कमान कौन संभालेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स के चोटिल खिलाड़ी

चेन्नई की टीम में बहुत सारे प्लेयर्स है जो चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं है।
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया की CSK के काफी प्लेयर्स चोटिल है। सभी टीमें इस समस्या से जूझ रही है। आगे उन्होंने बताया की धोनी भी चोटिल है। उनके घुटने में चोट लगी है। लेकिन उन्होंने धोनी के मैच में खेलने की संभावनाओं के ऊपर कुछ नहीं कहा।


आगे उन्होंने कहा की बेन स्टोक्स की चोट पर हर दिन ध्यान दिया जा रहा है। दीपक चाहर भी दो-तीन सप्ताह बाद ही टीम का हिस्सा बन सकते है। सिसांडा मगाला भी कुछ सप्ताह बाद ही टीम से जुड़ेंगे। इसके अलावा सिमरनजीत सिंह भी चोटिल है। वो 10 दिन बाद टीम का हिस्सा होंगे।

किसके हाथ होगी CSK टीम की कमान ?

CSK का अगला मुकाबला RCB के साथ 17 अप्रैल को है। धोनी ने राजस्थान के खिलाफ खूब रन बनाए। लेकिन मैच के बाद वो चोटिल हो गए। उन्हें मैच के बाद लड़खड़ाकर जाते हुए देखा जा सकता था। ऐसे में धोनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो कप्तानी कौन करेगा?

dhoni-jadeja

2022 में आईपीएल की कप्तानी कुछ मैचों के लिए जडेजा के हाथ में थी। जडेजा की कप्तानी में पांच मुकाबले खेले गए। जिसमें से CSK चार मुकाबले हार गई। ख़राब प्रदर्शन के चलते जडेजा को कप्तानी से हटा दिया था। ऐसे में जडेजा के कप्तान बनने के चांस बहुत कम है।

मोइन अली है प्रबल दावेदार

मोइन अली ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने बेन स्टोक्स और ऋतुराज गायकवाड़ को CSK की कमान के लिए दावेदार बताया था। उन्होंने कहा था की धोनी के बाद CSK की कप्तानी के लिए ये दोनों अच्छे विकल्प है। खुद मोइन अली भी कप्तानी के लिए अच्छी चॉइस है। हाल ही में मोइन अली की कप्तानी में इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे पर गया था। जहा इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में 4-3 से पाकिस्तान को उसी के घर हराया था।

ऋतुराज गायकवाड़ भी है अच्छे विकल्प

बेन स्टोक्स इस वक्त चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं है। बेन के अलावा ऋतुराज अच्छे विकल्प है। आईपीएल 2021 में ऋतुराज ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 665 रन बनाए थे। साथ ही वो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के कप्तान भी है।
इसके अलावा अजिंक्य रहाणे भी अच्छे विकल्प हो सकते है। आईपीएल में उन्हें कप्तानी का भी अनुभव है। वो आईपीएल में राजस्थान टीम के कप्तान रह चुके है। अब ऐसे में किसको CSK की कप्तानी मिलती है वो एक बड़ा सवाल है।

Share This Article