Highlight : CS ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों को दिया राज्य के विकास का मूल मंत्र - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

CS ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों को दिया राज्य के विकास का मूल मंत्र

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SS SANDHU

सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सचिवालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों को अगले 23 सालों में प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में काम करने का मंत्र दिया।

CS ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

आजादी के जश्न में डूबे उत्तराखंड में सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिवालय के कर्मचारियों को अगले 23 सालों में प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में काम करने का मंत्र दिया।

CS ने दिया राज्य के विकास का मूल मंत्र

मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि अगले 23 सालों में देश को विकसित बनाने के लिए देश के सभी प्रदेशों को विकसित करना बेहद जरूरी है। जिसके लिए किसी भी राज्य के सचिवालय का विशेष योगदान रहने वाला है।

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को प्रदेश को विकसित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। एसएस संधू ने कहा कि अगर देश का हर राज्य विकसित होगा तो देश 2047 तक विकसित देशों की सूची में होगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।