Uttarakhand : New Year 2025 : CS ने सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

New year 2025 : CS ने सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
CS ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई

नए साल के मौके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल 2025 की बधाई दी। सीएस ने सभी प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

CS ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नए साल की बधाई

मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक संस्था है, जिसके सहयोग से प्रदेश ने एसडीजी इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपील की कि नये वर्ष में और अधिक लगन और जोश से काम करें। जिससे राज्य का प्रथम स्थान बरकरार रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्ष 2025 में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।

कार्यशैली से कार्य करने के लिए किया प्रेरित : CS

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय एक सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई है, यहां आम जनता के प्रवेश होते ही उन्हें अनुभव होना चाहिए कि वे शीर्ष संस्थान में आए हैं। उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी कार्मिकों से ऐसी कार्यशैली से कार्य करने को कहा, जिससे आम आदमी को हर समय राहत मिले और अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।