Big News : मौसम साफ होते ही चारधाम में उमड़ी भीड़, एक दिन में 48 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मौसम साफ होते ही चारधाम में उमड़ी भीड़, एक दिन में 48 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Yogita Bisht
2 Min Read
Char Dham yatra

चारधाम यात्रा में मौसम के साफ होते ही यात्रियों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। मौसम के ठीक होते ही चारों धामों में यात्रियों की भीड़ उमड़ आई। एक ही दिन में चारधाम में 48 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

मौसम साफ होते ही चारधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चारधाम में मौसम के साफ होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। चार धाम में एक ही दिन में 48 हजार से ज्यादा श्रद्धालु ने दर्शन किए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 7.27 लाख पार हो गया है।

एक दिन में चारधामों में 48326 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शुक्रवार को चारधाम में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोग दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में नजर आए। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चारधामों में शुक्रवार को 48326 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दर्शन केदारनाथ धाम में 17004, बद्रीनाथ धाम में 12830 श्रद्धालुओं ने, गंगोत्री में 9234 और यमुनोत्री में 9248 यात्रियों ने दर्शन किए।

एक ही दिन में फुल हुई केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग

चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा के लिए 10 की बुकिंग फुल हो गई। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल बुकिंग के लिए खोला गया। जिसके बाद एक ही दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।