Big News : जोशीमठ के बाद ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिखीं दरारें, दहशत में लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जोशीमठ के बाद ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिखीं दरारें, दहशत में लोग

Yogita Bisht
3 Min Read
CRACKS

जोशीमठ में दरारें आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। एक बार फिर जोशीमठ में दरारें बढ़ने लगी हैं। लेकिन इसी बीच ऑलवेदर रोड की सुरंग में दरारें दिखने से हड़कंप मच गया है। ऑलवेदर रोड की सुरंग में दरारें आने के बाद लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने भू-वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की है।

जोशीमठ के बाद ऑलवेदर रोड की सुरंग में दरारें दिखने से दहशत

जोशीमठ की दरारें जहां एक ओर बढ़ती ही जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के दूसरे स्थानों से सामने आ रही दरारों की तस्वीरों ने लोगों को डरा कर रख दिया है। ऐसी ही एक तस्वीर ऑलवेदर रोड की सुरंग में देखने को मिल रही हैं। जिसके बाद से लोगों में डर का माहौल है।

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा में बनाई गई ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारों ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों ने इन दरारों की भू-वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की है।

ऑल वेदर रोड पर चंबा में बनाई गई है सुरंग

ऑलवेदर रोड में सुरंग बनाने का काम 2019 में किया गया था। यह सुरंग चंबा में बनाई गई है। जब 2019 में इस सुरंग को बनाने का काम शुरू किया गया था तब भी दरारें नजर आई थी। उस समय सुरंग के ऊपर बसे मठियाण गांव और मंज्यूड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरारें पड़ गई थी।

सुरंग में दिख रही दरारों में नमी भी आ रही नजर

टनल बनने के लंबे समय बाद एक बार फिर दरारें आ रही हैं। जिसने सभी को परेशान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरंग बनाते समय कई घरों में दरारें पड़ी थी। सुरंग का काम पूरा होने के बाद अब फिर से सुरंग में दरारें दिख रही है। कई दरारों पर नमी भी देखी जा सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुरंग बनाते समय भी मठियाण गांव के कई घरों में दरारें पड़ गई थी। लेकिन उस वक्त उसका कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया। इतना समय बीत जाने के बाद भी इन दरारों का अब तक कोई ट्रीटमेंट नहीं किया गया है।

 लोगों ने की भू-वैज्ञानिकों से जांच की मांग

एक बार फिर से दरारें दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इतना ही नहीं इन दरारों में दिख रही नमी ने लोगों की चिंता को और भी बढ़ा दिया है। लोगों ने इन दरारों की भू-वैज्ञानिकों से जांच की मांग की है। सुरंग में दरारें आने की सूचना के बाद शुक्रवार को एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बीआरओ के साथ सुरंग का निरीक्षण किया।

 

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।