Big News : CPM नेता Sitaram Yechury का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

CPM नेता Sitaram Yechury का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Uma Kothari
1 Min Read
sitaram-yechury-died at age 72

देश के दिग्गज नेता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। 72 साल के नेता दिल्ली एम्स में एडमिट थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट में रखा गया था। बीते काफी दिनों से उनकी हालत में सुधार नहीं थी। आज दोपहर करीब तीन बजकर पांच मिनट में उनका निधन हो गया।

19 अगस्त को हुए थे अस्पताल में भर्ती

सीताराम येचुरी 19 अगस्त को अस्पताल में एडमिट हुए थे। उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन के चलते एम्स में भर्ती कराया था। चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को सीताराम येचुरी का जन्म हुआ था। अपने पीछे वो अपनी पत्नी सीमा चिश्ती और दो बच्चों को छोड़ गए।

फैमिली ने डोनेट की बॉडी

इसी बीच ये जानकारी सामने आ रही है कि येजुरी के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी बॉडी को डोनेट करने का फैसला किया है। शिक्षण और रिसर्च उद्देश्यों के लिए उनकी बॉडी एम्स नई दिल्ली को डोनेट कर दी गई है।

Share This Article