Pauri Garhwal : दंपति ने पी लिया कीटनाशक, नौ महीने पहले ही हुई थी शादी, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दंपति ने पी लिया कीटनाशक, नौ महीने पहले ही हुई थी शादी, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
प्रेमी युगल

पौड़ी के कोटद्वार नगर क्षेत्र में एक निवासी दंपति ने आपसी झगड़े के चलते फिनाइल पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दंपति के परिजन दोनों को आनन-फानन में बेस अस्पताल पहुंचे। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।३

दंपति ने पी लिया कीटनाशक

जानकारी के अनुसार SI मेराजुद्दीन ने बताया कि शिवपुर निवासी एक दंपती को परिजन गंभीर हालत में बुधवार को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बता दें दोनों की शादी बीते अप्रैल में ही हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक IT इंजीनियर है और उसकी पत्नी ने एमएससी किया हुआ है। फिलहाल वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

प्रतियोगी परीक्षा को लेकर नाराज चल रहा था युवक

जानकारी के अनुसार महिला की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रही तैयारी को लेकर ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। महिला का पति उससे नाराज चल रहा था। जिसके चलते दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। बताया जा रहा है बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

खतरे से बाहर बताई जा रही दंपति की हालत

महिला ने परेशान होकर घर में रखा फिनायल पी लिया। इसे देखकर पति ने भी फिनायल पी लिया। परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वो आनन-फानन में दोनों का लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां दंपति का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया की फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।