Highlight : रामगंगा में डूबने से दंपत्ति की मौत, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रामगंगा में डूबने से दंपत्ति की मौत, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी, परिजनों में कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
dubne se maut

चौखुटिया के मासी में रामगंगा नदी में डूबने से एक दंपत्ति की मौत हो गई। पति-पत्नी नहाने के लिए नदी में गए थे। लेकिन यहां डूबने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भंवर की चपेट में आ गए। जिस से ये हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रामगंगा में डूबने से दंपत्ति की मौत

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया विकास खंड के मासी में एक दंपत्ति की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नोएडा निवासी राहुल प्रजापति (28) अपनी पत्नी ममता (26) के साथ कुछ दिन पहले ही पूजा में शामिल होने के लिए अपने ससुराल चौखुटिया के कनरे गांव आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद दोनों मासी में रहने वाली ममता की ताई के घर गए हुए थे जहां ये हादसा हो गया।

भंवर की चपेट में आने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक मासी में दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों रामगंगा नदी में नहाने के लिए आ गए। यहां नहाते वक्त दोनों गहरे भंवर की चपेट में आ गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाल दिए हैं।

कुछ महीने पहले ही हुई थी दोनों की मौत

बताया जा रहा है कि राहुल और ममता की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। दोनों एक साथ नोएडा में नौकरी करते थे। शादी करने बाद वो पहली बार गांव आए हुए थे। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं नव दंपत्ति की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।