Dehradun : दिल्ली-मुंबई-महाराष्ट्र से लौटे प्रवासियों से बढ़ा उत्तराखंड में कोरोना का खतरा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली-मुंबई-महाराष्ट्र से लौटे प्रवासियों से बढ़ा उत्तराखंड में कोरोना का खतरा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsदेहरादून : दिल्ली मुबई और गुजरात से लौटे प्रवासी उत्तराखंड के खतरनाक साबित हो रहे हैं। जी हां आए दिन पहाड़ों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। उत्तरकाशी समेत पौड़ी,नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में भी कोरोना ने कहर बरपाना शुरुर कर दिया है। बीते दिन नैनीताल में 5 और उधमसिंह नगर में 2 बागेश्वर में 2 पौड़ी में एक मामला सामने आया।

साथ ही परसो उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए। ये सभी कोरोना पॉजिटिव लोग मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात औऱ दिल्ली से लौटे थे। आज भी उत्तरकाशी और रुड़की में एक एक कोरोना पॉजिटिव आया है जिसके बाद आंकड़ा 113 हो गया है। उत्तरकाशी का युवक डुंडा का रहने वाला है जो की दिल्ली से लौटा था औऱ 38 साल है जबकि रुड़की का युवक मुंबई से लौटा था। आंकड़ा को देखकर साफ कहा जा सकता है कि मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात से उत्तराखंड लौटे प्रवासियों से खतरा बढ़ रहा है।

ऐसे में सरकार को औऱ पुलिस सख्त कदम उठाने की जरुरत है। देखा गया है कि सैंपल लेकर प्रवासियों को घर जाने दिया जा रहा है और आसपास स्कूल या घर में क्वारंटीन किया जा रहा है। जिनको होम क्वारंटाइन किया गया है कई लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कोरोना पॉजिटिव को पकड़ने के लिए लुका छुपी भी खेलनी पड़ी है। ऐसे में सैंपल लेकर प्रवासियों के खासा इंतजाम की जरुरत है ताकि संक्रमण न फैले।

Share This Article