Big News : भारत में कोरोना के मामले 15 लाख के पार, दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत में कोरोना के मामले 15 लाख के पार, दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
corona update of india

corona update of indiaदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू से बाहर होता जा रहा है। अब ऐसा लग रहा है मानों सरकारों ने मान लिया हो कि कोरोना के मरीज बढेंगे ही। हालांकि केंद्र सरकार का दावा है कि भारत कोरोना से दुनिया में सबसे बेहतर तरीके से लड़ रहा है। इस बीच खबर ये है कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 15 लाख के पार हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 513 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 768 लोगों की मौत हुई है। इन मौत की संख्या आज दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 1,235 और 955 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 15 लाख 31 हजार 669 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 88 हजार 29 ठीक भी हुए हैं। पांच लाख 9 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। यानि कि देश में अभी 33.26% एक्टिव केस हैं, 64.50% इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 2.23% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,498,183), ब्राजील (2,484,649) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में करीब एक लाख 50 हजार संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Share This Article