Udham Singh Nagar : यूपी से रचा गया था बाबा तरसेम की हत्या का षड़यंत्र, जिसे बनाया था सेवादार उसी ने दिया हत्यारों का साथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यूपी से रचा गया था बाबा तरसेम की हत्या का षड़यंत्र, जिसे बनाया था सेवादार उसी ने दिया हत्यारों का साथ

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
BABA TARSEM SINGH बाबा तरसेम सिंह की ये इच्छा रह गई अधूरी, करना चाहते थे बच्चों के लिए ये काम

नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड़यंत्र उत्तर प्रदेश से रचा गया था। गुरुवार को उधमसिंह नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों ने हत्यारों की मदद की थी। गिरफ्तार हुए आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

बाबा तरसेम ने बनाया था सेवादार

बता दें बाबा तरसेम सिंह ने जिस सेवादार अमनदीप सिंह को गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में रखवाया था उसने ही सराय में रह रहे हत्यारोपियों को बाबा की दिनचर्या के बारे में पल-पल की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दो हत्यारोपियों ने लालच देकर उसे अपने साथ कर लिया था।

हत्यारों को दी थी पल-पल की जानकारी

28 मार्च को उसने दोनों हत्यारों सर्बजीत और अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की लोकेशन बताई थी। इसके साथ ही ये भी बताया की वे अकेले ही परिसर में बैठे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अमनदीप के पिता भी सेवादार थे। उनकी मृत्यु के बाद बाबा तरसेम सिंह के कहने पर उसको भी सेवादार के रूप में रखा गया था।

गिरफ्तार हुए आरोपियों का विवरण

उधमसिंह नगर पुलिस ने बीते गुरुवार को हत्यारों की मदद की थी। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी शाहजहांपुर, हरविंदर उर्फ पिंदी निवासी शाहजहांपुर, बलकार सिंह निवासी पीलीभीत, अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।