Big News : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

Yogita Bisht
1 Min Read
रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी (1)

हरिद्वार के लक्सर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ चकबंदी लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस ने आरोपी के कार्यालय और घर पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया।

2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

देहरादून से आई विजीलेंस की टीम ने लक्सर के बसेड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने गांव में स्थित चकबंदी कार्यालय से आरोपी लेखपाल बृजमोहन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज स्पेशल कोर्ट विजिलेंस में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस को मिली शिकायत पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लेखपाल प्रह्लादपुर गांव निवासी अंकित नाम के किसान से उनकी जमीन को आबादी क्षेत्र में दर्ज करने की एवेज में रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित किसान ने विजिलेंस में आरोपी लेखपाल के खिलाफ डायल 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।