Highlight : उद्योगपति अडानी के मुद्दे पर 13 मार्च को कांग्रेस का गैरसैंण मार्च, जुटेंगे प्रदेभर से कार्यकर्ता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उद्योगपति अडानी के मुद्दे पर 13 मार्च को कांग्रेस का गैरसैंण मार्च, जुटेंगे प्रदेभर से कार्यकर्ता

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
KARAN MAHRA

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 मार्च को अडानी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रदेशभर से विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आह्वान किया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भराड़ीसैंण में होगा विशाल मार्च

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर उद्योगपति गौतम अडानी के समूह में निवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके तहत 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है

बता दे, अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर गिरने को विपक्ष ने महाघोटाला बताया है। विपक्ष का यह आंदोलन छह फरवरी से चलाया जा रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।