National : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी, नहीं करेगी ‘आप’ के साथ गठबंधन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी, नहीं करेगी ‘आप’ के साथ गठबंधन

Renu Upreti
2 Min Read
Congress's big announcement in Delhi, party will contest assembly elections alone

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का आप पार्टी या अन्य किसी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आप पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन से इंकार करते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होनें कहा कि चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस का दिल्ली में एक भी विधायक नहीं

बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनें ही दल एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे। दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। पिछले चुनाव में आप पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीती थी।

Share This Article