Highlight : कांग्रेसियों ने फूंका गौतम अडानी का पुतला, बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेसियों ने फूंका गौतम अडानी का पुतला, बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी

Yogita Bisht
1 Min Read
लालकुआं

लालकुआं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए अडानी का पुतला दहन किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में अडानी के स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगने देगी।

कांग्रेसियों ने फूंका गौतम अडानी का पुतला

कांग्रेस लगातार अडानी का विरोध कर रहे हैं। यहां लालकुआँ रेलवे स्टेशन तिराहे पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के सबसे बडे़ उधोगपति गौतम अडानी को देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए अडानी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अडानी का पुतला फूंका।

स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार उपभोक्ताओं का कर रही शोषण

कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल गौतम अडानी और अनिल अंबानी के लिए ही काम कर देश के तमाम संसाधनों को उन्हें सौंप रही है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रदेश सरकार बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ताओं का शोषण करना चाहती है। इसीलिए कांग्रेस उत्तराखंड में अडानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का डटकर विरोध करेगी और ये मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगाने दिए जाएंगे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।