Highlight : राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश, खटीमा में फूंका पुतला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश, खटीमा में फूंका पुतला

Yogita Bisht
2 Min Read
खटीमा में पुतला दहन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पर बीजेपी के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में उबाल देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेताओं की टिप्पणी के विरोध में आज खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया।

राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश

राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। खटीमा में मुख्य चौक पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति भाजपा मंत्रियों व विधायकों द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने से आक्रोशित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

khatima
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

भाजपा हिंसा और आक्रोश भड़काने का कर रही काम

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंत्रियों व विधायकों पर सार्वजनिक रूप से अमर्यादित व अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही माफी मांगने और पद से हटाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी बीजेपी की अंदरूनी डर और बौखलाहट है। भाजपा हिंसा, नफरत और आक्रोश भड़काने का काम कर रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।