Badrinath Dham में आमरण अनशन पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Badrinath Dham में आमरण अनशन पर कांग्रेस ने साधा निशाना, धामी सरकार व्यापारियों और पुरोहितों पर कर रही अत्याचार

Yogita Bisht
3 Min Read
मथुरा दत्त जोशी

Badrinath Dham में मॉस्टर प्लान के पुनर्निमाण का कार्य चल रहा है। जिसके विरोध में व्यापारी और पुरोहित समाज ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

Badrinath Dham में पुनर्निमाण के कार्यों को लेकर आमरण अनशन

Badrinath master plan के पुनर्निमाण का कार्य चल रहा है। इन पुनर्निमाण के कार्यों का बद्रीनाथ धाम में विरोध हो रहा है। विरोध में धाम में कुछ व्यापारियों और पुरोहित समाज अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

आमरण अनशन पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

बद्रीनाथ धाम में हो रहे व्यापारियों और पुरोहित समाज के आमरण अनशन को लेकर कांग्रेस ने धामी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों और पुरोहित समाज के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Uttarakhand Sarkar व्यापारियों और पुरोहितों पर कर रही अत्याचार

मथुरा दत्त जोशी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम में व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों के साथ Uttarakhand sarkar अत्याचार कर रही है। बिना नोटिस के वहां पीढ़ियों से रह रहे पुरोहित और व्यापारियों की दुकान और मकान बिना उन्हें सूचना दिए तानाशाही और दमनकारी नीति के तहत तोड़े जा रहे हैं।

सरकार दे व्यापारियों और पुरोहितों को मुआवजा

कांग्रेस का कहना है कि अगर ये कार्य Badrinath master plan के तहत किया जा रहा है। इस प्लान के तहत सरकार को भूमि अधिग्रहण की जरूरत थी तो उससे पहले दुकान व मकान के मालिको को कॉन्फिडेंस में लेने की जरूरत थी। उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था।

इसके साथ ही मथुरा दत्त जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी की सरकार द्वारा धर्म के ध्वज वाहको के हितों पर कुठाराघात करते हुए उनके सामने राटी-रोजी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

सरकार पहले पण्डा पुरोहितों को पुर्नवासित करना चाहिए था। उन्हें सही स्थान पर दुकान देकर उनकी रोजी- रोटी का इंतजाम करना चाहिए था। ऐसा न करके भाजपा की सरकार ने पण्डा पुरोहितों के सामन गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।