Dehradun : उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज मंगलवार सुबह देवेंद्र यादव देहरादून पहुंचे जहां जोरों-शोरों से उनका स्वागत किया गया। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत  किया। ये पहला मौका है जब प्रभारी के स्वागत को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक रंजीत रावत समेत काफी संख्या में पार्टी नेता पहुंचे। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के लिए हुए रवाना। उनके कई कार्यक्रम तय हैं।

Share This Article