Highlight : महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला, कहा- अपराधियों के हौसले बुलंद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का फूंका पुतला, कहा- अपराधियों के हौसले बुलंद

Yogita Bisht
2 Min Read
कांग्रेस पुतला दहन

राज्य में लगातार महिलाओं के साथ हो रहे है बलात्कार और हत्याकांड की घटनाओं के विरोध में आज महानगर कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

गवर्नेंस के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल

महानगर कांग्रेस ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार गवर्नेंस के मामले में पूरी तरह असफल साबित हुई है। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था दिन पर दिन खराब होती जा रही है। पूरे प्रदेश में महिलाएं गायब हो रही हैं।

प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद

महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और उसके बाद उनकी हत्या की जा रही हैं। लेकिन बावजूद इसके सरकार मौन बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। इसके साथ-साथ दूसरे प्रदेश के अपराधी यहां आकर अपराध करके चले जा रहे हैं लेकिन कानून व्यवस्था सोई हुई है।

सरकार पर करन माहरा ने जमकर साधा निशाना

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को आधार बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा के नेताओं का नाम बार-बार आता है। लेकिन उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।