Highlight : बेलगाम कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, जमकर प्रदर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बेलगाम कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, जमकर प्रदर्शन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
congress

congressरामनगर: केन्द्र और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए प्रदर्शन किया। रानीखेत रोड पर कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की जबसे केन्द्र और राज्यों में सरकार आई हैंं, तब से बेरोजगारी और ज्यादा बढ़ी है। देश में आर्थिक मंदी छाई है। गैंग रेप की वारदातेंं बढ़ गई हैं। महिला सुरक्षा देने के बजाय रेप पीड़ित महिलाओं को धमकाया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज यह प्रदर्शन किया।

Share This Article