Dehradun : घर में छुपे हैं कांग्रेस विधायक, हमारे MLA कर रहे जनता की सेवा, इसलिए हो रहा Corona - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

घर में छुपे हैं कांग्रेस विधायक, हमारे MLA कर रहे जनता की सेवा, इसलिए हो रहा Corona

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

 

देहरादून: राज्य में लोग कोरोना से दहशत में है। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल फुल हो चुके हैं। लोगों को सही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है। अब तक भाजपा के 11 विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि कांग्रेस का एक विधायक पाॅजिटिव पाया गया है।

राजपुर से भाजपा विधायक खजान दास ने इस पर एक बयान दिया है, जिस पर नई बहस शुरू हो सकती है। उनका कहना है कि भाजपा के विधायकों को इसलिए कोराना के चपेट में ले रहा है क्योंकि विधायक जनता की सेवा में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के विधायक घर से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। इसलिए उनको कोरोना नहीं हुआ है।

खजान दास ने कहा कि जनता कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है। भाजपा विधायक भी उनकी इस जंग में शामिल होकर कोरोना से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस पर पटलवार कर सकती है।

Share This Article