यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने कयासों पर विराम लगाकर शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस की इन दोनों सीटों के प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट के अनुसार कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि के एल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। बता दें की आज ही ये दोनों नेता अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।
दोनों ही कांग्रेस की पारंपरिक सीटें
ये दोनों ही सीटे कांग्रेस की पारंपरिक सीटें मानी जाती है। हालांकि पिछली बार के चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हार के बाद इस बार का मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। चर्चा चल रही थी कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं वहीं रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है। लेकिन इन सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
आज दाखिल होगा नामांकन
अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 3 मई यानी शुक्रवार है। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली में रोड शो भी करेगी। राहुल गांधी अपनी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ आझ सुबह 9: 20 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 10: 20 बजे दोनों लोग फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में रूकेंगे। यहां से राहुल गांधी 12:15-12:45 के बीच अपना नामांकन दाखिल करेंगे।