Big News : निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नई वेबसाइट व डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नई वेबसाइट व डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

Yogita Bisht
2 Min Read
join congress'

प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनाव व अन्य चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। केदारनाथ उपचुनाव में हार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। करन माहरा ने आज नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ किया।

कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ किया। जिसके जरिए तीन महीने के अंदर हर 1 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

हर विधानसभा में दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

वेबसाइट को लेकर जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के आई टी सैल के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के युग में प्रभावी हो रहा है। उसी के मद्देनजर आज इस वेबसाइट का शुभारंभ कर प्रत्येक विधानसभा में एक से दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं प्रदेश के अंदर व कांग्रेस के अंदर जो भी कार्यक्रम होंगे उसकी सूचना भी इस वेबसाइट के माध्यम से मिलती रहेगी। इसके साथ ही आगामी चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।