Haldwani News: हल्द्वानी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Haldwani news: हल्द्वानी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, रावण का किया पुतला दहन

Yogita Bisht
2 Min Read
हल्द्वानी

Haldwani news: हल्द्वानी में दशहरे के दिन कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। यहां पर कांग्रेस ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करते हुए रावण के पुतले का दहन किया।

हल्द्वानी में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में दशहरे के दिन कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार में प्रदेश के अंदर रावण राज बताते हुए रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश और जसपुर विधायक आदेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा भगवान राम के नाम का सहारा लेकर कर रही राजनीति

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम का सहारा लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। रामराज के बजाए प्रदेश में रावण राज चल रहा है। सुमित ह्रदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, पेपर लीक, कैसिनो कांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है।

रावण का किया पुतला दहन

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि वो भगवान राम से प्रार्थना करते हैं कि राज्य में रावण राज से उत्तराखंड के लोगों को मुक्ति मिले। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार के रावण राज का पुतला दहन किया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।