Big News : Kedarnath Upchunav : कांग्रेस ने किया केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

kedarnath upchunav : कांग्रेस ने किया केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Yogita Bisht
3 Min Read
कांग्रेस ने किया जीत का दावा

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव और वार रूम चेयरमैंन नवीन जोशी का केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जहां भारतीय जनता पार्टी केदारनाथ उपचुनाव को शराब व धन के बल पर जीतना चाहती है वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत की भारी मतों से विजय सुनिश्चित है।

कांग्रेस ने किया केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा

कांग्रेस ने केदारनाथ उपचुनाव में जीत का दावा किया है। बुधवार को प्रदेश के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थित वार रूम में पहुंचकर वार रूम कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी और अन्य कांग्रेसजनों से सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की।

पैसे का लालच देकर जनता को किया जा रहा गुमराह

नवीन जोशी ने सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस वार रूम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क कर रहा है तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों के स्थानीय कांग्रेसजनों ने अवगत कराया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शराब और पैसे का लालच देकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से लगातार की जा रही है।

जनता भाजपा को करारा जवाब देने का बना चुकी है मन

नवीन जोशी ने ये भी कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा के झूठे वादों से आजिज आचुकी है। जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करने का मन बनाया है। उन्होने ये भी कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा आम चुनाव मे केदारनाथ क्षेत्र की जनता से जो वादे किए थे वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। जनता धामी सरकार के झूठे वादों और जुमलों को अब समझ चुकी है तथा भाजपा को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।