Women Reservation Bill विधेयक संसद में पारित होने के बाद अब राजनीती की भेट चढ़ता दिख रहा है। विपक्ष लगातार महिला आरक्षण को लागू करने को लेकर केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रहा है।
कांग्रेस ने बताया Women Reservation Bill को छलावा
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने कांग्रेस कार्यायल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश के साथ Women Reservation Bill के नाम पर छलावा कर रही है।
इवेंट बनाकर कर रही भाजपा पेश
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका सिंह ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल को एक इवेंट बनाकर पेश कर रही है। प्रवक्ता ने कहा परिसीमन और जनगणना कराए बगैर Women Reservation Bill pass नहीं हो सकता। परिसीमन की बाध्यता को देखते हुए ऐसा लगता है कि 2039 तक भी देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हो पाएगा।
प्रियंका सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लागू करने से पहले भाजपा ने ऐसी शर्त रखी है की ये महिला आरक्षण बिल महिलाओं के लिए कभी लागू ही नहीं हो पाए।