Big News : कांग्रेस ने फिर जारी की नए पर्यवेक्षकों की लिस्ट, तीन दिन में ही बदल लिया फैसला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने फिर जारी की नए पर्यवेक्षकों की लिस्ट, तीन दिन में ही बदल लिया फैसला

Yogita Bisht
2 Min Read
केदारनाथ उपचुनाव KEDARNATH BY ELECTION

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। हाल ही में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें केदारनाथ उपचुानवों के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन तीन दिन बाद ही कांग्रेस ने फिर से नई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गणेश गोदियाल समेत चार लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस ने फिर जारी की नए पर्यवेक्षकों की लिस्ट

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। लेकिन तीन दिन बाद ही कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें चार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बता दें कि पहले जारी की गई लिस्ट में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती को पर्यवेक्षक बनाया गया था। लेकिन नई लिस्ट में गणेश गोदियाल, लखपत बुटोला, वीरेंद्र जाती के साथ ही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

तीन दिन में ही बदल लिया फैसला

कांग्रेस द्वारा तीन दिन में ही पर्यवेक्षकों की दूसरी लिस्ट जारी होने से अब राजनीति गलियारों में हलचल होने लगी है। इसको लेकर अब चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि पहली लिस्ट में सिर्फ दो लोगों के नाम की घोषणा की गई थी। लेकिन अब दो लोगों का नाम और इसमें जोड़ा गया है। जिसके बाद कांग्रेस में कलह और गुटबाजी की चर्चाएं एक बार फिर से होने लगी हैं।

Kedarnath by-ELECTION

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।