Big News : दिल का दौरा पड़ने से CO रानीखेत का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल का दौरा पड़ने से CO रानीखेत का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर

Yogita Bisht
2 Min Read
co ranikhet

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के सीओ तिलक राम वर्मा का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। जिके बाद से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिल का दौरा पड़ने से CO रानीखेत का आकस्मिक निधन

सोमवार सुबह सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अचानक तिलक राम वर्मा के निधन की खबर के बाद से परिवार में मातम छा गया है।

भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे काशीपुर

मिली जानकारी के मुताबिक सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा की भतीजी की शादी तीन दिसबंर को थी। जिसमें शामिल होने के लिए वो परिवार सहित काशीपुर आए थे। बीती रात उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद स्थित अस्पताल में ले जाया गया। मंगलावर सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साल 1998 में हुए थे पुलिस में भर्ती

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए अपनी सेवाएं दी। साल 2020 में 26 मई को वो पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी बने। इसके बाद उन्होंने रानीखेत की कमान संभाली। 15 अक्टूबर 2022 से लेकर वर्तमान तक वो सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।