Dehradun : CM त्रिवेंद्र रावत ने स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, बोले : उनके जैसे समाजसेवी की कमी खलेगी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

CM त्रिवेंद्र रावत ने स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि, बोले : उनके जैसे समाजसेवी की कमी खलेगी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsऋषिकेश: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। उनका अंतिम संस्कार बाबा रामदेव और स्वामी चिदानंद ने कराया। दोनों ने मंत्रोच्चार कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले गंगा तट पर स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह जी जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी। इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Share This Article