Dehradun : कैबिनेट मंत्री के घर नाश्ता करने पहुंचे CM पुष्कर धामी, क्या है इसके मायने? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री के घर नाश्ता करने पहुंचे CM पुष्कर धामी, क्या है इसके मायने?

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
CABINET MINISTER YASHPAL ARYA

CABINET MINISTER YASHPAL ARYA

देहरादून : आज शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कॉलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे। जहां सीएम ने यशपाल आर्य को स्वागत के दौरान पौधा भेंट किया। साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने फूलों का गुलदस्ता देकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार यशपाल आर्य के साथ सीएम का ब्रेकफास्ट का भी कार्यक्रम है।

इसके कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। खैर ये आम मुलाकात है या अंदर खाने कोई बड़ी तैयारी भाजपा संगठन में चल रही है ये देखने वाली बात होगी। इस मुलाकात की क्या वजह है, ये तो भाजपा ही जाने लेकिन ये चुनाव की तैयारी को लेकर अहम मुलाकात मानी जा रही है। इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सवाल है कि क्या सीएम सभी मंत्री-विधायकों से ऐसे ही आवास पर जाकर मुलाकात करेंगे। तो बता दें कि आगे भी सीएम का मिलने का सिलसिला सभी मंत्रियों से जारी रहेगा।

लेकिन इस मुलाकात से एक बात तो साफ है कि सीएम धामी सभी को अपने साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं और चुनाव में लड़ना औऱ जीतना चाहते हैं। अक्सर देखा गया है कि सीएम सभी मंत्रियों से मुलाकात करते रहते हैं। रुठों को मनाने की कोशिश भी करते हैं जो की सीएम की छवि को और अधिक बेहतर करती दिखाई दे रही है।

Share This Article