National : राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की पेशी आज, देशभर में आप के कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की पेशी आज, देशभर में आप के कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

Renu Upreti
2 Min Read
CM Kejriwal's appearance in Rouse Avenue Court today
CM Kejriwal's appearance in Rouse Avenue Court today

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉनड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वहीं केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और इस पर आज सुनवाई भी हो सकती है। वहीं ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

22 मार्च की बैठक हुई रद्द

वहीं 22 मार्च को होने वाली दिल्ली विधानसभा की निर्धारित बैठक को रद्द कर दिया गया है। सदन की अगली बैठक 27 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ये फैसला लिया गया है।

केजरीवाल के समर्थन में कांग्रेस सांसद थरूर

वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल के समर्थन में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करता हूं जो कुछ हुआ है उस पर स्वत: संज्ञान लिया जाए। जो हुआ वह लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन है। अदालत के चुनावों पर प्रभाव डालने वाली किसी भी चीज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। यह मूल रुप से प्रत्येक भारतीय नागरिक के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है। सुबह 11 बजे राजभवन तक मार्च किया जाएगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश

वहीं मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होनें केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश बताया है। उन्होनें कहा कि भाजपा के डर से यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने आज तक सबूत पेश नहीं किए गए। हमें सीएम केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। केजरीवाल एक विचार का नाम है। हम लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम किसी से डरते नहीं है।

Share This Article