Uttarakhand : राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान पर सामने आया सीएम धामी का रिएक्शन, बोले चुनाव के बाद दिखा रहे अपना रूप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान पर सामने आया सीएम धामी का रिएक्शन, बोले चुनाव के बाद दिखा रहे अपना रूप

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
सीएम धामी cm dhami

राहुल गांधी के सोमवार को संसद में दिए बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम का रिएक्शन सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी का हिंदू विरोधी बयान उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। कांग्रेस और उसके सहयोगी अब चुनावों के बाद अपना असली रूप दिखा रहे हैं। इस बयान की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान पर सामने आया सीएम का रिएक्शन

सीएम धामी ने कहा कांग्रेस को आख़िर हिंदुओं के प्रति इतनी नफ़रत क्यों? राम को काल्पनिक, सनातन को डेंगू और अब हिंदुओं को हिंसक, नफ़रत फैलाने वाला व झूठा बोलकर कांग्रेस के नेता ने एक बार फिर हमारी संस्कृति और पहचान पर प्रहार किया है। परिवारवाद की राजनीति से पनपे और तुष्टिकरण की विचारधारा से ग्रसित कांग्रेस के नेता की यह विभाजनकारी सोच निंदनीय है।

राहुल गांधी ने किया हिन्दुओं का अपमान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दुओं का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। पिछले दिनों कांग्रेस के सहयोगी दल सनातन धर्म के विरोध पर उतर आए थे। सीएम धामी ने कहा कि भगवान राहुल गांधी को सतबुद्धि दे।

राहुल गांधी ने संसद में क्या कहा ?

1 जुलाई को राहुल गांधी ने संसद में कहा कि सभी धर्मों में अहिंसा की बात कही गई है। हमारा देश अहिंसा का देश है। अहिंसा हिन्दुओं का प्रतिक है। भाजपा के नेता हिन्दू नहीं हैं क्योंकि वे 24 घंटे हिंसा और नफरत में शामिल रहते हैं। उनकी इस टिप्पणी का सत्ता पक्ष ने विरोध किया था।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।