Dehradun : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, देहरादून से अयोध्या तक वंदे भारत का किया आग्रह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, देहरादून से अयोध्या तक वंदे भारत का किया आग्रह

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
cm dhami haldwani

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश भर के राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या जाने के लिए सुविधा मिल सके इसके लिए सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी।

देहरादून से अयोध्या तक वंदे भारत का किया आग्रह

सीएम धामी ने कहा देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए। जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी ज्यादा रहेगा। जिसे देखते हुए आपसे वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार करने का आग्रह है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।