Big News : लक्सर पहुंचे सीएम धामी, खानपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लक्सर पहुंचे सीएम धामी, खानपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Yogita Bisht
2 Min Read
सीएम खानपुर

प्रदेश में बारिश के बाद जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं भू-स्खलन को कहीं बाढ़ से लोगों का जीन दूभर हो गया है। बुधवार को रुड़की के खानपुर में बाढ़ आ गई। जिसके बाद सीएम धामी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए खानपुर पहुंचे हैं।

लक्सर पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी लक्सर पहुंच गए हैं। यहां सीएम धामी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार को रुड़की के खानपुर क्षेत्र में दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई थी। जिसके बाद से खानपुर के कुछ इलाकें पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

सीएम ने पहले नाव से फिर किया हवाई सर्वेक्षण

सीएम धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले नाव से सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ प्भावित परिवारों से भी बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया।

भारी बारिश से प्रदेश में जन-जीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश के कारण प्रदेश में दिन पर दिन हालात खराब हो रहे हैं। जहां एक ओर बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन के कारण सड़कें बंद हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हरिद्वार में बारिश के कारण सबसे ज्यादा हाल बेहाल हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।