Uttarakhand : सीएम धामी ने दरबार साहिब में टेका मत्था, पंगत को खिलाया खाना, सामने आई तस्वीरें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने दरबार साहिब में टेका मत्था, पंगत को खिलाया खाना, सामने आई तस्वीरें

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
सीएम धामी ने दरबार साहिब में टेका मत्था, पंगत को खिलाया खाना, सामने आई तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन कर मत्था टेका।

cm dhami in amritsar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वर्ण मंदिर में गुरुवाणी का पाठ सुनने के बाद दरबार साहिब में सेवा करते भी नजर आए। सीएम धामी ने वाहेगुरु से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

cm dhami in amritsar

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी मतों से विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी अरदास की।मुख्यमंत्री ने कहा कि रागी भाइयों के शबद-कीर्तन के बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन आत्मीय सुख प्रदान करने वाले थे।

cm dhami in amritsar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दरबार साहिब में दर्शन के बाद गुरुवाणी का पाठ सुनने और परिसर में सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

cm dhami in amritsar
Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।