Big News : सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में सुना 101 वां संस्करण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में सुना 101 वां संस्करण

Yogita Bisht
2 Min Read
सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की मन की बात का 101 वां संस्करण सुना। सीएम धामी ने मन की बात नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में सुनी।

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के मन की बात का 101 वां संस्करण को सुना। आज के आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की।

पीएम ने कहा कि हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। इसके साथ ही पाएम ने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे।

मन की बात कार्यक्रम से लोग ले रहे प्रेरणा

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र किया जाता है और उनसे बात कर प्रोत्साहित किया जाता है। इससे अन्य लोगों को समाज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 101 वें मन की बात कार्यक्रम को प्रदेशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी। प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर तक मन की बात का 101 वां एपिसोड सुना।

Cm dhami

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राजधानी देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रेमसुख वृद्धा आश्रम की वृद्ध माताओं के साथ इस मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।