Big News : रुड़की पहुंचे सीएम धामी, भाजपा जिला कार्यालय का किया शिलान्यास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुड़की पहुंचे सीएम धामी, भाजपा जिला कार्यालय का किया शिलान्यास

Yogita Bisht
2 Min Read
सीएम रूड़की

सीएम पुष्कर सिंह गुरूवार को रुड़की पहुंचे। सीएम धामी ने भाजपा के जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा कार्यालय नौ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

सीएम ने भाजपा जिला कार्यालय का किया शिलान्यास

सीएम धामी गुरूवार को रुड़की पहुंचे। सीएम के रुड़की पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी ने यहां भाजपा के जिला कार्यालय का पूजा पाठ के साथ शिलान्यास किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज लंबे समय बाद भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन शिलान्यास हुआ है। नौ महीने में ये पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

Cm dhami

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसने भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में नेता नहीं बल्कि विचारधारा बड़ी होती है। भाजपा आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा दल बन चुका है।

भाजपा सरकारों में राष्ट्र निर्माण और देश पहले स्थान पर

सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में राष्ट्र निर्माण और देश पहले स्थान पर रहा है। देश में भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और इसका कारण पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पीएम मोदी के आहवान पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को कामयाब करना है।

Cm dhami

दुनिया में भारत का बढ़ा है मान सम्मान

आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी का विश्व के देशों में सम्मान बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया पीएम मोदी का स्वागत कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।