Bageshwar : सीएम धामी ने की गरुड़ में जनसभा, बोले पहली बार भगवान राम अपने घर में मनाएंगे राम नवमी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने की गरुड़ में जनसभा, बोले पहली बार भगवान राम अपने घर में मनाएंगे राम नवमी

Sakshi Chhamalwan
4 Min Read
गरुड़ में सीएम धामी की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गरुड़ के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। सीएम धामी ने नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील की।

PM के नेतृत्व में बढ़ा भारत का मान सम्मान : CM

सीएम ने कहा पीएम के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ती के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। पीएम के नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है।

10 सालों में हुआ है देश का विकास

सीएम धामी ने कहा पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत पूरी दुनिया के सामने विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। सीएम ने कहा निश्चित ही गरुड़ बागेश्वर क्षेत्र 19 अप्रैल को मतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा।

PM के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले

सीएम ने कहा पीएम मोदी ने जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना शुरु कर अपनी गारंटियां पूरी की हैं। जिससे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।

पहली बार भगवान राम अपने घर में मनाएंगे राम नवमी : CM

सीएम ने पीएम के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में CAA लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे। आज भारत की सेना सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है।

PM का सेना से है विशेष लगाव : CM

सीएम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का सेना से विशेष लगाव है। दशकों बाद वन रैंक- वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाई। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

प्रदेश के हर वर्ग के लिए किया कार्य

सीएम धामी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना शुरु की है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।