Nainital : नैनीताल हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत की पुष्टि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, नौ लोगों की मौत की पुष्टि

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
CM DHAMI

नैनीताल के छेडाखान मीडार मोटर मार्ग पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। बता दें हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए है रहे हैं।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

सीएम धामी ने मृतकों के लिए दुख जताते हुए लिखा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

हादसे में नौ लोगों की मौत

नैनीताल में शुक्रवार सुबह वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।