Highlight : सीएम धामी ने किया अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त, कैंसर से पीड़ित थी कलाकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने किया अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त, कैंसर से पीड़ित थी कलाकार

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
CM DHAMI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक कलाकार गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने आवास में अंतिम सांस ली।

CM ने किया अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कई फीचर फिल्मों में काम कर चुकी थी गीता उनियाल

बता दें गीता उनियाल पिछले कई सालों से कैंसर से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्म तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। उन्होंने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।