Highlight : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई, कहा- हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई, कहा- हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा

Yogita Bisht
2 Min Read
संविधान दिवस

आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। 26 नवंबर का दिन भारत में हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारा संविधान इस लोकतंत्र की आत्मा है। ये संविधान हमें न केवल हमारे अधिकारों की जानकारी देता है, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने का लें संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हम सभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक और सजग बनने का संकल्प लें। बता दें कि हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

ये दिन इसलिए खास है क्योंकि हमारे देश ने साल 1949 में इसी दिन अपने संविधान को अपनाया था। पहले इसे कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन साल 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।