Big News : जल संरक्षण के लिए सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, जलस्रोतों को बचाने के लिए प्राधिकरण का होगा गठन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जल संरक्षण के लिए सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, जलस्रोतों को बचाने के लिए प्राधिकरण का होगा गठन

Yogita Bisht
2 Min Read
cm dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में जल्द ही जलस्रोतों को बचाने के लिए प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

जलस्रोतों के संरक्षण के लिए जल्द होगा प्राधिकरण का गठन

प्रदेश में हो रही जल की कमी को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश में सूखते जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है।

सीएम धामी ने जलस्रोतों को बचाने के लिए जल्द ही प्राधिकरण के गठन की घोषणा की है। सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही इसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। सीएम धामी ने हरेला पर्व पर खुद इसकी जानकारी दी है।

हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण का प्रतीक

सीएम धामी ने वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शांति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। ये पर्व सामाजिक सद्भाव का पर्व और ऋतु परिवर्तन का भी सूचक है।

उत्तराखंड प्राकृतिक रूप स समृद्ध राज्य है। प्रदेश में मनाया जाने वाला पर्व हरेला ऐसा पर्व है जो हमारी प्रकृति से निकटता को और अधिक प्रगाढ़ बनाता है।

हरेले पर सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण

आज प्रदेशभर में धूमधाम से हरेले का त्यौहार मनाया जा रहा है। हरेले पर लोग वृक्षारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सीएम धामी ने भी हरेले के अवसर पर वृक्षारोपण किया।

इसके साथ ही प्रदेशभर में हरेले के अवसर पर पौधे रोपने का अभियान चलाया गया है जो कि 15 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश में हरेले के उपलक्ष्य में इस साल आठ लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।