Highlight : सीएम धामी ने हरियाणा में किया प्रचार, बोले- जनता एक बार फिर खिलाने जा रही कमल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सीएम धामी ने हरियाणा में किया प्रचार, बोले- जनता एक बार फिर खिलाने जा रही कमल

Yogita Bisht
1 Min Read
CM AT HARIYANA

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरियाणा दौरे पर हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए कालीखोली हेलीपैड, भिवाड़ी पहुंचने पर सीएम धामी का भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हरियाणा में सीएम धामी ने किया प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेवाड़ी, हरियाणा में प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम ने जनता से उनके पक्ष में मतदान कर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की।

Image

जनता एक बार फिर खिलाने जा रही कमल

सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। जबकि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों, कुशासन ने सदैव हरियाणा को घोटालों और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया है।

Image

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में हरियाणा की जनता एक बार फिर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए सुशासन का कमल खिलाने जा रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।