Highlight : चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग, पुलिस की तीन टीमें कर रही तलाश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग, पुलिस की तीन टीमें कर रही तलाश

Yogita Bisht
2 Min Read
लापता

तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग

तीन दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटे हुए हैं। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

सीसीटीवी की मदद से ढूंढ रही पुलिस

मिली जानकारी केमुताबिक पुलिस रेंजर हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी जांच में रेंजर को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है। चार दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं।

29 नवंबर की शाम से लापता है रेंजर

बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।