Big News : Cloud Burst : तपोवन के पास बादल फटने से मची तबाही, 70 घरों में घुसा मलबा, 15 कारें बहीं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

cloud burst : तपोवन के पास बादल फटने से मची तबाही, 70 घरों में घुसा मलबा, 15 कारें बहीं

Yogita Bisht
2 Min Read
घरों में घुसा मलबा

सोमवार को तपोवन के पास बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने के कारण देवखड़ी नाला टूट गया। जिस कारण कृष्णा विहार,देवकी विहार, गायत्री कॉलोनी में भयंकर तबाही मची है। 70 से भी ज्यादा घरों में मलबा घुस गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तपोवन के पास बादल फटने से मची तबाही

सोमवार शाम करीब सात बजे तपोवन के पास बादल फट गया और इस से देवखड़ी नाला टूट गया। नाले के टूटने से 70 से भी ज्यादा घरों में मलबा भर गया। इसके साथ ही 15 कारें बह गई। दो बसें मलबे में आधी दब गई। बटाईदार की झोपड़ी भी नाले के टूटने के कारण बह गई। इस में रह रहे पांच लोगों ने अपनी जान मुश्किल से बचाई। नाला टूटने के कारण पचास लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

बस मलबे में दबी
बस मलबे में दबी

जान बचाने के लिए छतों पर भागे लोग

जैसे ही नाला टूटा तो लोगों के घरों में पानी और मलबा भरने लगा। अचानक पानी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए छतों पर भागे। जब तक पानी कम नहीं हुआ तब तक लोग घंटों छतों पर ही बैठे रहे। जब लोग छत से नीचे उतरे तो तबाही का मंजर देख लोग डर गए।

घरों में घुस गया था दो-दो फीट मलबा घुस

लोगों ने बताया कि उनके घरों में दो-दो फीट तक मलबा भर गया। लोगों के घरों में रखा सामान फ्रिज, कूलर, मशीनें खराब हो गया। यहां तक लोगों की भूमिगत टंकी भी मलबे से भर गई। बारिश रूकने के बाद लोग रातभर घरों से मलबा निकालते रहे और सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखते रहे।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।