Big News : बड़ी खबर। देवप्रयाग में बादल फटा, बड़ी तबाही की खबर, कई मकान और दुकानों को नुकसान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर। देवप्रयाग में बादल फटा, बड़ी तबाही की खबर, कई मकान और दुकानों को नुकसान

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cloud burst news in devprayag

cloud burst news in devprayag

टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटने से नगर में भारी तबाही हुई है। नगर पालिका का बहुउददेशीय भवन समेत दो भवन जमींदोज हो गए। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है।

मंगलवार की शाम को देवप्रयाग में बड़ा अमंगल हो गया। करीब पांच बजे शांता नदी के उपरी छोर पर बादल फटने से नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। नदी में आए मलबे ने शांति बाजार में भारी तबाही मचाई है।

नगर पालिका का बहुउददेशीय भवन समेत दो भवन जमींदोज हो गए। पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है। पैदल पुल का भी कहीं अता पता नहीं है। इसके अलावा बिजली की लाइन, पेयजल लाइन को भी भारी नुकसान की सूचना है।

गनीमत ये रही कि शहर में मलबा घुसने से पहले लोग दुकानों को छोड़कर इधर-उधर हो गए। अन्यथा यहां बड़ी जनहानि होती। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने बताया कि बादल फटने से शहर में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का आंकलन करना मुश्किल है। पालिका के दो भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Share This Article