International News : हिन्द महासागर में डूबा चीनी जहाज, 39 लोग लापता, रेस्कयू ऑपरेशन जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हिन्द महासागर में डूबा चीनी जहाज, 39 लोग लापता, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
interntional news

हिन्द महासागर में कथित तौर पर मछली पकड़ने आया एक चीनी जहाज संमदर में डूब गया है। बताया जा रहा है कि इस जहास में 39 लोग सवार थे। सभी सवार लोग समंदर में डूब गए हैं किसी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

महासागर में रेस्कयू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि डूबने वाले जहाज में 39 लोग सवार थे। अभी तक किसी की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने रेस्कयू ऑपरेशन के आदेश दे दिए हैं। चीनी अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि इस जहाज में 17 चीनी क्रू, 17 इंडोनेशिया के और 5 फिलिपींस के लोग सवार थे। हालांकि जहाज डूबने की सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है लेकिन जानकारी मिली है कि ये घटना हिंद महासागर के बीच हुई है।

डूबा जहाज चीन के रखता था काफी महत्तव

हिन्द महासागर में डूबे जहाज को चीन के लिए काफी जरूरी बताया जा रहा है। मीडिया रिर्पोट्स में मिली जानकारी के अनुसार चीन की सरकार ने तुरंत ही जहाज को खोजने के आदेश दे दिए साथ ही चीन ने दो जहाजों को तैनात भी किया है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने रेस्कयू ऑपरेशन में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मावदीव, इंडोनेशिया, फिलीपींस, और अन्य देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को सक्रिय कर दिया है।

Share This Article